ताजमहल की 10 सबसे महत्वपूर्ण बातें? | ताजमहल के बारे में कुछ ऐसी रहस्यमयी बातें

आप में से सभी लोग ताजमहल के बारे में जानते होंगे आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको ताजमहल से रिलेटेड 10 महत्वपूर्ण बातें बताते हैं

ताजमहल की 10 सबसे महत्वपूर्ण बातें?

  1. ताजमहल की मिनारें का निर्माण इस तरह से किया गया है कि तेज भूकंप आने पर भी ये मिनारे कभी भी बीच में मौजूद मुख्य गुंबद के ऊपर नहीं गिरेंगी बल्कि बाहर की तरफ गिरेगी इसकी मुख्य वजह है भूकंप की स्थिति में ताजमहल की बनावट को कम से कम नुकसान पहुंचे.
  2. यदि ताजमहल को यमुना नदी के किनारे ना बनाया गया होता तो ताजमहल की नींव कुछ सालों में ध्वस्त हो जाती और इसका अजूबे का बुलंदी की तरह खड़ा रहना मुमकिन नही होता ऐसा इसलिए क्योंकि ताजमहल की नीव में लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है और यमुना नदी का पानी धरती के द्वारा ताजमहल की नींव के ढांचे में मौजूद लकड़ियों को नमी प्रदान करता है और बुनियादी मजबूती देता है लेकिन यमुना का पानी साल दर साल सूखते जा रहा है जो इस प्यार के प्रतीक ताजमहल के लिए खतरे की निशानी है.
  3. शाहजहाँ ने सफेदी की शान लिये ताज महल अपनी बीवी मुमताजताज महल की याद में बनवाया था और अपने लिए यमुना के पार एक काले रंग का ताजमहल बनवाने के लिए सोचा था जहाँ उन्हें दफनाया जाता लेकिन ये काले रंग का ताजमहल कभी बनवाया नहीं गया जरा सोचिये की अगर ये भी बना लिया गया होता आज यहाँ का दृश्य कैसा होता.
  4. ताजमहल को बनाने में दूर-दूर से विशेष पत्थर लाए गए थे और इसको महंगे-महंगे हीरे जवाहरात से सजाया गया था लेकिन 1857 के संग्राम में अंग्रेजों ने ज्यादातर हीरे जेवरात लूट लिए थे ताजमहल की शान बढ़ाने के लिए लगभग 28 तरीके के अनमोल नग इस्तेमाल किए गए थे और इसमे लगने वाले पत्थरों को अफगानिस्तान, चीन, श्रीलंका, तिब्बत आदि देश से आयात किया गया था.
  5. क्या आपको पता है कि ताजमहल का रंग दिन के समय के अनुसार हल्का हल्का बदलता रहता है दिन में ताजमहल गुलाबी छटा लिया होता है दोपहर में दूधिया सफेद और शाम को हल्का सुनहरा लगता है ताजमहल चाँद की रौशनी में भी बहुत ही सुन्दर और आकर्षक लगता है.
  6. ताजमहल को 17 वीं सदी में बनाया गया था और उस दौरान इसके निर्माण की लागत लगभग 3 करोड़ रूपये थी जो आज के समय में करीब करीब 10 हजार करोड़ रुपए होती है.
  7. ताजमहल भारत के पर्यटन के लिए अति महत्वपूर्ण है कई लोगों की इच्छा होती है कि वे अपने हमसफर के साथ एक बार इस प्यार के प्रतीक ताजमहल को देखने आये, ताजमहल को देखने हर साल 50लाख से ज्यादा पर्यटक आते हैं.
  8. ये जानकर चौंक जाएंगे कि असल में ताजमहल आगरा में नहीं बल्कि बुरहानपुर में बनाए जाने का विचार था शाहजहाँ ताजमहल को बुरहानपुर में बनवाना चाहते थे जहाँ मुमताज़ महल का प्रसव के समय देहांत हो गया था लेकिन बुरहानपुर में सफेद संगेमरमर की आपूर्ति की कमी की वजह से ताजमहल को बुरहानपुर आगरा में बनाने का फैसला लिया गया.
  9. बुलंदी से खड़े इस विराट महल को अपना अंतिम रूप पाने के लिए लगभग 22 साल का समय लग गया, ताज महल को बनाने का कार्य 1632 में शुरू किया गया था लेकिन ताज महल के बगीचे उस समय में आज के मुकाबले काफी अलग थे पहले यहाँ गुलाब और फलों के पेड़ पौधे हुआ करते थे लेकिन अंग्रेजों के द्वारा यहाँ के बगीचे विदेशी तर्ज पर बदल दिए गए.
  10. ताजमहल ना सिर्फ प्यार बल्कि कड़े परिश्रम का भी प्रतीक माना जाना चाहिए ताजमहल को बनाने में 20,000 से ज्यादा कारीगरों ने काम किया था बरसात की 1000 से ज्यादा हाथियों को सेवा में लगाया गया था.

इसमें हमने (top 10 interesting facts about taj mahal in hindi) आपको ताजमहल के 10 महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया है.

Image Credit: Shutterstock

इसे भी पढ़ें?

समुंद्र के सबसे नीचे क्या है?

भारत के 10 सबसे अच्छे हॉस्पिटल कौन-कौन से हैं?

मसूरी की सबसे सुन्दर जगहें कौन-सी है

शिमला की सबसे सुन्दर जगहें कौन-सी है?

Leave a Comment